शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा के बचाव में उतरे BJP के पूर्व सांसद, कह दी यह बात, जानें पूरा मामला

सीवान: बिहार में कल तक शहाबुद्दीन के नाम पर राजनीति करने वाले बीजेपी के पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव अब ओसामा का बचाव करने के लिए उसके पक्ष में उतर आए हैं. दरअसल सीवान में चार अप्रैल को एमएलसी का चुनाव था. उसी रात में निर्दलीय उम्मीदवार रईस खान पर AK-47 से हमला हुआ था, जिसमें रईस खान ने शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा समेत कुल आठ लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी. रईस ने आरोप लगाया था कि हमारे ऊपर हमले की पूरी साजिश ओसामा की है, जिस पर बीजेपी के पूर्व सांसद ओपी यादव ने ओसामा को क्लीन चिट देते हुए निर्दोष बताया है और कहा कि उसे गलत तरीके से फंसाया जा रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





