भारत

पूर्व कांग्रेस सांसद और पूर्व बीजेपी विधायक महावीर सिंह की पत्नी रीता सिंह सपा में शामिल

jantaserishta.com
22 Jan 2022 1:48 PM IST
पूर्व कांग्रेस सांसद और पूर्व बीजेपी विधायक महावीर सिंह की पत्नी रीता सिंह सपा में शामिल
x

लखनऊ: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले शनिवार को बरेली से कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद और मंत्री रहे प्रवीण सिंह ऐरन, उनकी पत्नी पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए. सुप्रिया बरेली से मेयर रही हैं. इसके अलावा संडीला से पूर्व बीजेपी विधायक महावीर सिंह की पत्नी रीता सिंह ने भी सपा का दामन थामा. तीन बार से विधायक महावीर सिंह का कोरोना से निधन हो गया था. इन सभी को अखिलेश यादव ने सपा की सदस्यता दिलाई.

इस दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने ऐलान किया कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से उम्मीदवार होंगे.
इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा, चुनाव के मद्देनजर जनता के लिए कुछ फैसले लिए गए हैं, जिसमें 300 यूनिट मुफ्त बिजली, किसान के खेतों की सिचांई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी. हमारी सरकार बनती है तो हम IT सेक्टर में 22 लाख नौजवानों को रोजगार देंगे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story