भारत

चुनाव से पहले दल बदल का खेल जारी, भाजपा के पूर्व विधायक ने कांग्रेस का थामा दामन

jantaserishta.com
10 Sept 2023 6:00 PM IST
चुनाव से पहले दल बदल का खेल जारी, भाजपा के पूर्व विधायक ने कांग्रेस का थामा दामन
x
भोपाल: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल का खेल जारी है। राज्य में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। नर्मदापुरम के पूर्व विधायक गिरिजा शंकर शर्मा व टीकमगढ़ जिले के भाजपा नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया।
कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में रविवार को आयोजित समारोह में नर्मदापुरम जिले से दो बार विधायक रहे शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। पिछले दिनों शर्मा ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इस मौके पर शर्मा ने कहा, "प्रदेश पिछड़ रहा है। जो दुर्व्यवस्था का आलम है, इस पर रोक लगाना जरुरी है। मगर भाजपा ने लोकतंत्र को ही छोड़ दिया है।"
शर्मा के भाई सीताशरण शर्मा भाजपा में है और विधानसभा अध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने भाजपा में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का भी आरोप लगाया। इस मौके पर उनके साथ सैकड़ों वाहनों में सवार होकर भोपाल पहुॅचे कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली।
टीकमगढ़ जिले के जिला पंचायत उपाध्यक्ष भक्ति तिवारी ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। तिवारी लंबे अरसे तक भाजपा में रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चैहान की झूठ बोलने की मशीन दो गुनी रफ्तार से चल रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story