भारत

पूर्व BJP विधायक अरेस्ट, जानें क्यों ले गई पुलिस?

jantaserishta.com
15 Jun 2026 9:02 AM IST
पूर्व BJP विधायक अरेस्ट, जानें क्यों ले गई पुलिस?
x
जानें पूरा मामला.
नई दिल्ली: उत्तराखंड में अंकिता भंडारी मर्डर केस से जुड़े कथित ऑडियो विवाद में पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. देहरादून पुलिस ने यह कार्रवाई उस मामले में की है, जिसमें एक ऑडियो क्लिप के जरिए एक बीजेपी नेता का नाम अंकिता भंडारी हत्याकांड से जोड़ने का आरोप लगा था. पुलिस के मुताबिक, डालनवाला थाना और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की संयुक्त टीम ने हरिद्वार के बुग्गावाला इलाके से सुरेश राठौर को हिरासत में लिया.
दरअसल, यह पूरा मामला बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम की शिकायत के बाद बढ़ा. उन्होंने आरोप लगाया था कि सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर से जुड़े कुछ ऑडियो-वीडियो क्लिप्स जानबूझकर सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे हैं. उनका कहना था कि इस हरकत के पीछे का मकसद उनकी और बीजेपी के अन्य बड़े नेताओं की छवि को खराब करना है. दुष्यंत गौतम के अलावा आरती गौर नाम की महिला ने भी इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी. दोनों का साफ कहना था कि इस मनगढ़ंत कंटेंट को सिर्फ बदनामी के इरादे से शेयर किया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story