भारत
Raghunath Gupta: बिहार के पूर्व मंत्री रघुनाथ गुप्ता का नोएडा में निधन
jantaserishta.com
19 March 2024 10:29 AM IST

x
नोएडा: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व पूर्व एमएलसी रघुनाथ गुप्ता का उनके नोएडा स्थित आवास पर निधन हो गया। वह 79 साल के थे और काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। वह नोएडा के सेक्टर-51 में रहते थे।
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण स्थित मोतिहारी निवासी रघुनाथ गुप्ता जयप्रकाश नारायण द्वारा 1974 में छात्र आंदोलन को संचालित करने के लिए बनाई 11 सदस्यीय संस्थापक समिति के सदस्य भी थे। इस समिति का नाम बिहार प्रदेश छात्र संघर्ष समिति रखा गया था। उन दिनों रघुनाथ गुप्ता ने छात्र हितों के लिए बढ़चढ़ कर काम किया।
वे बिहार विधान परिषद के सदस्य और बिहार सरकार में मंत्री रहे। आपातकाल के दौरान उन्हें 19 महीने की जेल यातना भी सहनी पड़ी थी। साल-2014 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उन्हें बिहार में पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था, हालांकि वे चुनाव हार गए। रघुनाथ गुप्ता के बेटे अभिषेक गुप्ता ने बताया, सोमवार देर रात पिताजी का निधन हो गया। अंतिम संस्कार पूर्वी चंपारण, बिहार में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
Tagsबिहारबिहार पूर्व मंत्रीरघुनाथ गुप्तारघुनाथ गुप्ता निधनBiharBihar former ministerRaghunath GuptaRaghunath Gupta passes away
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





