भारत

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, उनकी पत्नी, बेटी और बहू कोरोना संक्रमित

jantaserishta.com
3 Jan 2022 4:18 PM IST
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, उनकी पत्नी, बेटी और बहू कोरोना संक्रमित
x
कुल 18 सक्रमित।

गया: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के साथ उनके परिवार के कई सदस्य, निजी सचिव और सुरक्षा गार्ड समेत 18 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह सभी लोग गया के महकार गांव स्थित आवास में आइसोलेशन में हैं। अभी सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। सांस लेने में परेशानी या कोई अन्य गंभीर शिकायत नहीं है।

हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, उनकी पत्नी शांति देवी, बेटी पुष्पा मांझी, बहू दीपा मांझी और पीए गणेश पंडित सहित 18 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। सर्दी, खांसी और बुखार के बाद सभी की कोरोना जांच कराई गई थी जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story