भारत

पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह जेल से बाहर निकले, समर्थकों ने किया स्वागत

jantaserishta.com
5 May 2024 11:10 AM IST
पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह जेल से बाहर निकले, समर्थकों ने किया स्वागत
x
देखें वीडियो.
पटना: पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।
जेल के बाहर जुटे समर्थकों ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद वह कार में बैठकर रवाना हो गए। अनंत सिंह को राज्य सरकार ने पुश्तैनी जमीन के बंटवारे के लिए पैरोल दिया है। अनंत सिंह कई सालों से जेल में बंद हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, उन पर एके-47 रखने का आरोप है। इसके लिए कोर्ट ने उन्हें दस साल की सजा सुनाई थी। वह पटना की बेऊर जेल में सजा काट रहे हैं। उन्हें 15 दिन की पैरोल मिल है और रविवार सुबह वह जेल से बाहर आए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story