भारत

पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर की हत्या, हमलावरों ने 8 गोलियां मारीं

jantaserishta.com
15 Oct 2026 9:24 AM IST
पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर की हत्या, हमलावरों ने 8 गोलियां मारीं
x
इलाके में दहशत फैल गई.
आरा: बिहार के आरा में गुरुवार सुबह हथियारबंद अपरधियों ने कस्टम विभाग के पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड से इलाके में दहशत फैल गई। परिवार के सदस्यों ने भू-माफियाओं पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
यह घटना आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत जैन कॉलेज गेट के समीप हुई। बताया गया कि मृतक को काफी करीब से आठ गोली मारी गई। छह गोली दाहिने से पेट-सीने के पास, एक गोली बाईं तरफ सीने के पास और एक गोली बाईं ओर गर्दन में लगी। इस हमले में गंभीर रूप से घायल पूर्व अधिकारी को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान बिहिया थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी 67 वर्षीय रामकुमार सिंह के रूप में हुई है। वह भागलपुर से 2015 में रिटायर्ड हुए थे। घटना के समय रामकुमार सिंह के राजेश कुमार भी मौजूद थे, लेकिन कार में छिप जाने के कारण उनकी जान बच गई। राजेश कुमार ने बताया कि वो अपने पिता के साथ हर रोज सुबह टहलने के लिए रमना मैदान जाते थे। अपराधियों की ओर से जब पापा को गोली मारी जा रही थी, उस समय में मैं गाड़ी में बैठा हुआ था, जिसके कारण मेरी जान बच गई।
उन्होंने कहा, "हर रोज की तरह सुबह उनके पापा कार से बाहर निकाले और हम गाड़ी में बैठ गए। जैसे ही पापा गाड़ी का गेट बंद कर रहे थे, तभी तीन हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।" बेटे राजेश कुमार ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के सिंगही मोड़ के समीप एक जमीन विवाद चल रहा था। उन्होंने कहा, "आरा के कुछ जमीन माफियाओं ने जमीन पर कब्जा जमाने की कोशिश की थी। इसके बाद पापा ने थाना से शिकायत भी की थी। कई बार जानलेवा हमला भी हुआ था। आज सुबह-सुबह उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story