
x
आरएसएस स्वयंसेवक भाजपा के साथ तीन दशक से जुड़े थे.
गुवाहाटी: असम के नलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अशोक सरमा ने भाजपा छोड़ दी है। वह एक सप्ताह के भीतर कांग्रेस में शामिल होने की तैयारी में हैं। आरएसएस स्वयंसेवक सरमा भाजपा के साथ तीन दशक से जुड़े थे। उन्होंने 2016 में नलबाड़ी सीट से विधानसभा चुनाव जीता था। 2021 में उन्हें टिकट नहीं दिया गया और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के करीबी सहयोगी जयंत मल्ला बरुआ को भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारा गया था।
मल्ला बरुआ को तीन साल पहले हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली कैबिनेट में भी मंत्री बनाया गया था। इस बीच, अशोक सरमा ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में जयंत मल्ला बरुआ ने उनका बार-बार अपमान किया। उन्होंने कहा, "नलबाड़ी में मुझे टिकट नहीं मिला, लेकिन मैंने कभी पार्टी के खिलाफ बगावत नहीं की। मैं बस चाहता था कि मल्ला बरुआ, जो पार्टी में मेरे जूनियर हैं, मुझे सम्मान दें। जब असम में पार्टी की कोई संभावना नहीं थी, मैं तब भाजपा के लिए काम कर रहा था। अब मुझे पार्टी के अच्छे दिनों में पार्टी छोड़नी पड़ रही है।''
उन्होंने दावा किया कि उन्होंने राज्य भाजपा अध्यक्ष भाबेश कलिता को एक से अधिक बार इसकी जानकारी दी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। अशोक सरमा ने कहा, ''मेरे पास पार्टी छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था।'' इस बीच, भाबेश कलिता ने कहा कि अशोक सरमा के जाने से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा ने न्यूज़ एजेंसी से कहा, ''मेरी अशोक सरमा से कोई सीधी बातचीत नहीं हुई है। हमारे एक वरिष्ठ नेता ने मुझे स्थिति से अवगत कराया है।" उन्होंने कहा, "हमने पूर्व विधायकों और सांसदों को पार्टी में शामिल करने के लिए नीति बनाई है। इस संबंध में अंतिम फैसला जिला इकाई लेगी।"
उन्होंने आगे कहा कि अशोक सरमा नलबाड़ी जिले से आते हैं। हमारी जिला इकाई उनके शामिल होने पर फैसला करेगी। कांग्रेस नेता ने यह भी बताया कि नलबाड़ी जिला कांग्रेस कमेटी ने सरमा के पार्टी में शामिल होने पर कोई विरोध नहीं जताया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





