पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह का आया बयान, कहा- अग्निपथ योजना पसंद नहीं तो सेना में न हों शामिल

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
नागपुर: केंद्र सरकार की तीनों सेनाओं के लिए लाई गई अग्निपथ योजना को लेकर हुई हिंसा के बीच केंद्रीय मंत्री और सेना के पूर्व प्रमुख जनरल वीके सिंह (रिटायर्ड) ने प्रदर्शनकारियों की आलोचना करते हुए रविवार को कहा कि अगर उन्हें सशस्त्र बलों में भर्ती की नई नीति पसंद नहीं है तो वे सशस्त्र बलों में शामिल न हों और इसके लिए कोई बाध्यता नहीं है। महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक कार्यक्रम के इतर सिंह ने पत्रकारों से कहा कि भारतीय सेना जबरदस्ती सैनिकों की भर्ती नहीं करती है और इच्छुक आकांक्षी अपनी मर्जी से इसमें शामिल हो सकते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





