भारत

AIADMK के पूर्व सांसद वी मैत्रेयन हुए भाजपा में शामिल, कही ये बात

jantaserishta.com
9 Jun 2023 3:00 PM IST
AIADMK के पूर्व सांसद वी मैत्रेयन हुए भाजपा में शामिल, कही ये बात
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| अन्नाद्रमुक के पूर्व सांसद वी मैत्रेयन ने शुक्रवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह एवं सीटी रवि ने शुक्रवार को वी मैत्रेयन को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
अन्नाद्रमुक से राज्य सभा सांसद रह चुके वी मैत्रेयन का भाजपा में स्वागत करते हुए अरुण सिंह ने दावा किया कि उनके पार्टी में शामिल होने से भाजपा तमिलनाडु में और ज्यादा मजबूत होगी। वहीं सीटी रवि ने पार्टी में उनका स्वागत करते हुए दावा किया कि तमिलनाडु में सिर्फ 4 विधायक होने के बावजूद भाजपा ही वास्तविक विपक्षी पार्टी की भूमिका निभा रही है, आने वाले दिनों में भाजपा तमिलनाडु में और ज्यादा मजबूत होगी और राज्य में कमल खिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि वी मैत्रेयन जयललिता के काफी करीबी नेता रहे हैं,तीन बार राज्य सभा सांसद रह चुके हैं और राज्य के वरिष्ठ नेता हैं।
भाजपा में शामिल होने के बाद वी मैत्रेयन ने इसे 23 साल बाद अपना घर वापसी बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक विजनरी नेता है और उनके नेतृत्व में नया भारत नए लक्ष्य के साथ विकसित हो रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story