AAP के पूर्व विधायक जरनैल सिंह की कोरोना से मौत, तात्कालीन गृह मंत्री पी चिदंबरम पर जूता फेंककर आए थे चर्चा में, सीएम केजरीवाल ने कही ये बात

नई दिल्ली. दिल्ली (Delhi) में आम आदमी पार्टी (AAP) के तेजतर्रार नेता और राजौरी गार्डन से पूर्व विधायक जरनैल सिंह का निधन हो गया है. शुक्रवार की सुबह उनके निधन की पुष्टि की गई है. बताया जा रहा है कि कोरोना पीड़ित होने के बाद जरनैल सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसी दौरान उनकी मौत हो गई. बता दें कि तात्कालीन गृह मंत्री पी चिदंबरम पर जूता फेंककर जरनैल सिंह चर्चा में आए थे. इसके बाद ही उन्होंने आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव भी लड़ा और जीत मिली. इससे पहले जरनैल सिंह 1984 के दंगों का विरोध कर अपनी अलग पहंचान बनाई थी.
Deeply saddened by the untimely demise of former Delhi MLA Sh Jarnail Singh ji. May God bless his soul. He will always be fondly remembered for his contributions to society.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 14, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





