भारत

उत्तराखंड कांग्रेस अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति का गठन

jantaserishta.com
4 Feb 2023 3:07 PM IST
उत्तराखंड कांग्रेस अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति का गठन
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| कांग्रेस ने उत्तराखंड अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति का गठन कर दिया है। पार्टी ने नव प्रभात को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति के इंचार्ज सह महासचिव मुकूल वासनिक ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति के गठन के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।
इसके मुताबिक नव प्रभात को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ. महेंद्र सिंह पाल, राम सिंह सैनी, प्रभुलाल बहुगुणा को सदस्य और धनीलाल शाह को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि कांग्रेस नेतृत्व की ओर से अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति प्रदेश की सभी इकाइयों में गठित की जाती है। एक दिन पहले ही पार्टी की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति ने परनीत कौर को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में यह बताने के लिए कहा गया है कि उन्हें पार्टी से निष्कासित क्यों न किया जाए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story