भारत

मप्र में जी-20 की बैठकों की व्यवस्था के लिए मंत्री समूह का गठन

jantaserishta.com
16 Dec 2022 1:56 PM IST
मप्र में जी-20 की बैठकों की व्यवस्था के लिए मंत्री समूह का गठन
x
भोपाल (आईएएनएस)| भारत को जी-20 समूह की अध्यक्षता का अवसर मिला है, इसकी बैठकें देश के अलग-अलग हिस्सों में होने वाली है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश में भी बैठकें प्रस्तावित हैं। इन बैठकों की व्यवस्था और समन्वय के लिए राज्य सरकार ने मंत्री समूह का गठन किया है। आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार, राज्य शासन द्वारा मध्यप्रदेश में होने वाली जी-20 बैठकों के दौरान अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों की आवास से संबंधित व्यवस्था की निगरानी एवं समन्वय के लिए मंत्री समूह का गठन किया गया है।
मंत्री समूह में गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधाई कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री गोपाल भार्गव, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा और पर्यटन, संस्कृति, अध्यात्म मंत्री श्रीमती ऊषा ठाकुर शामिल हैं। प्रमुख सचिव संस्कृति, समूह के सचिव होंगे।
उल्लेखनीय है कि भारत एक दिसंबर 2022 से 20 नवंबर 2023 की अवधि में जी-20 समूह की अध्यक्षता करेगा। इस अवधि में मध्यप्रदेश में विभिन्न स्थानों पर जी-20 की बैठके होंगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story