भारत
राजनीतिक विरोध को भूलकर पीएम मोदी ने दिखाई दरियादिली, शादी के लिए हेलीकॉप्टर का बदला रूट
jantaserishta.com
10 May 2026 7:41 PM IST

x
सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ दिया.
हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार का दिन काफी व्यस्त रहा, जिसमें तीन राज्य कर्नाटक, तेलंगाना और गुजरात में कई कार्यक्रम और आयोजन तय थे। इस दौरान हैदराबाद के हाईटेक सिटी में एक साख वाक्या हुआ, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। पीएम मोदी ने शादी में आए मेहमानों और परिवार की सुविधा के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ दिया।
प्रधानमंत्री मोदी के दरियादिली कदम ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया और विरोधी पार्टियों के विधायकों एवं जन प्रतिनिधियों ने भी इसकी तारीफ की। हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एचआईसीसी)- जहां बेंगलुरु से प्रधानमंत्री मोदी के हेलीकॉप्टर को उतरना था– उसी जगह पर शादी की तैयारी चल रही थी, जहां बीआरएस एमएलसी एमसी कोटि रेड्डी के बेटे अजीत रेड्डी की शादी रविवार की रात होनी थी।
जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी को यह बताया गया कि बीआरएस एमएलसी एमसी कोटि रेड्डी के बेटे अजीत रेड्डी की शादी आईपीएस अधिकारी (कराईकल) लक्ष्मी सौजन्या के साथ उसी जगह पर तय है तो उन्होंने अधिकारियों को हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए किसी दूसरी जगह का इंतजाम करने का निर्देश दिया।
वहां से प्रधानमंत्री ने सड़क के रास्ते जाने का फैसला किया और तेलंगाना में 9,400 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए सड़क मार्ग से लगभग 18 किलोमीटर का सफर तय किया। खास बात यह है कि शादी की तैयारियां काफी पहले से हो चुकी थीं, और लगभग 5,000 मेहमानों को निमंत्रण भी भेजे जा चुके थे।
पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर लैंड की जगह में यह बदलाव उनके ही निर्देश पर किया गया, क्योंकि उन्हें लगा कि आखिरी समय में सुरक्षा के सख्त इंतजामों से परिवार के इस शुभ और खास मौके पर मेहमानों को काफी परेशानी और दिक्कत हो सकती है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने काफिले के लिए लंबा रास्ता चुनाव, जिससे शादी करने वाले जोड़े और मेहमानों को एक आरामदायक और यादगार शादी का अनुभव मिल सका। अब पीएम मोदी के इस कदम की सराहना हो रही है।
पीएम मोदी का यह दयालु और विचारशील कदम, और उनकी मानवीय सोच वाली नेतृत्व शैली इस सिद्धांत को और मजबूत करती है कि लोगों को खुद से ऊपर रखना और किसी भी राजनीतिक मतभेद से परे होकर सोचना ही उनका मूल मंत्र है।
तेलंगाना में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू की गई 9,400 करोड़ रुपए की बड़ी परियोजनाओं में वारंगल में 'पीएम मित्र पार्क' भी शामिल है, जिसे 'काकतीय मेगा टेक्सटाइल पार्क' के नाम से भी जाना जाता है। लगभग 1,700 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से बना यह देश का पहला पूरी तरह से चालू पीएम मित्र पार्क है। इसका उद्देश्य केंद्र सरकार के '5एफ' विजन के तहत एक एकीकृत टेक्सटाइल इकोसिस्टम बनाना है– जिसमें खेत, फाइबर, फैक्ट्री, फैशन और विदेशी बाजार शामिल हैं।
पीएम मोदी ने हैदराबाद-पणजी इकोनॉमिक कॉरिडोर के हिस्से के तौर पर गुडेबेलूर और महबूबनगर के बीच नेशनल हाईवे-167 को चार-लेन का बनाने और संगारेड्डी जिले में जहीराबाद इंडस्ट्रियल एरिया के विकास की भी आधारशिला रखी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





