भारत

सेना की जमीन को फर्जी दस्तावेज के आधार पर बेच डाला, 7 आरोपियों को जेल भेजा गया

jantaserishta.com
15 April 2023 5:42 PM IST
सेना की जमीन को फर्जी दस्तावेज के आधार पर बेच डाला, 7 आरोपियों को जेल भेजा गया
x
ईडी ने छापा मारा था।
रांची (आईएएनएस)| रांची में सेना की जमीन को फर्जी दस्तावेज के आधार पर बेच डालने के मामले में गिरफ्तार सात आरोपियों को शनिवार को ईडी कोर्ट ने चार दिनों की रिमांड पर भेज दिया। ईडी की ओर से पांच दिनों की रिमांड की मांग की गयी थी। रिमांड की अवधि रविवार से शुरू होगी। जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार सात आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर 14 अप्रैल को जेल भेजा गया था। कोर्ट ने ईडी की ओर से दायर रिमांड पीटिशन पर शनिवार को सुनवाई की। सेना के कब्जेवाली जमीन के हेराफेरी के आरोप में ईडी ने प्रदीप बागची समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया था।
गिरफ्तार लोगों में बड़गाईं के सीआई भानुप्रताप के अलावा जमीन कारोबारी अफसर अली, तलहा खान, फैयाज खान, सद्दाम हुसैन और इम्तियाज अहमद के नाम शामिल हैं। गौरतलब है कि गुरुवार को सरकारी जमीन की हेराफेरी में महत्वपूण भूमिका निभाने के आरोप में रांची के पूर्व डीसी आईएएस छवि रंजन, बड़गाईं के सीओ मनोज कुमार, सीआई भानुप्रताप और अमीन सुजीत कुमार सहित जमीन करोबार से जुड़े 18 लोगों के ठिकानों पर छापा मारा था। ईडी ने सेना की जमीन में हेराफेरी करनेवाले चंदन बागची के आसनसोल स्थित ठिकाने पर छापा मारा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story