भारत

60 विदेशियों समेत 150 लोगों के खिलाफ फर्जीवाड़े के मामले, मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने दर्ज की 34 प्राथमिकी

jantaserishta.com
19 April 2022 10:15 PM IST
60 विदेशियों समेत 150 लोगों के खिलाफ फर्जीवाड़े के मामले, मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने दर्ज की 34 प्राथमिकी
x
पढ़े पूरी खबर

मुंबई: मुंबई पुलिस की अपराध शाखा (ईओडब्लू) ने 60 विदेशियों समेत 150 लोगों के खिलाफ फर्जीवाड़े के मामले में 34 प्राथमिकी दर्ज की हैं। इनमें चीन के 40 नागरिक समेत 60 विदेशी शामिल हैं। पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि इन लोगों पर नई कंपनियों के पंजीकरण के नियमों का कथित तौर पर उल्लंघन कर धोखाधड़ी से भारतीय कंपनियों का निदेशक बनने का आरोप है। अधिकारी ने कहा कि प्राथमिकी एक से 15 अप्रैल के बीच दर्ज की गई थीं। मंगलवार तक चार और प्राथमिकी दर्ज की जाएंगी।

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने दर्ज की 34 प्राथमिकी
जिन 60 विदेशियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं, उनमें 40 चीन और बाकी सिंगापुर, ब्रिटेन, ताइवान, अमेरिका, साइप्रस, संयुक्त अरब अमीरात और दक्षिण कोरिया के हैं। ईओडब्ल्यू के एक अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपितों ने मुंबई में आरओसी (कंपनियों के रजिस्ट्रार) को गलत जानकारी दी थी। कुछ मामलों में कंपनियों के पते गलत पाए गए। 34 प्राथमिकी में 30 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए), 30 कंपनी सचिव (सीएस) और कंपनियों के निदेशकों के भी नाम हैं।
आरओसी, मुंबई द्वारा दायर शिकायतों के अनुसार, विदेशी नागरिक फर्जीवाड़ा कर भारतीय कंपनियों में निदेशक और मालिक बन गए। कंपनी अधिनियम की धारा 447 (धोखाधड़ी) के साथ आपराधिक साजिश और आपराधिक विश्र्वासघात के लिए भारतीय दंड संहिता (आइपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। ये शिकायतें मरीन ड्राइव थाने में दर्ज कराई गईं। पहली प्राथमिकी फरवरी में दर्ज की गई थी। अधिकारी ने कहा कि ईओडब्ल्यू ने अब जांच अपने हाथ में ले ली है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story