
x
पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की देर शाम ड्यूटी खत्म कर पदाधिकारी राम प्रवेश राम बस स्टैंड के पास सब्जियां खरीदी और पैदल घर लौट रहे थे।
बिहारशरीफ (आईएएनएस)| बिहार के नालंदा जिले के राजगीर थानाक्षेत्र में बदमाशों ने वनपाल रामप्रवेश राम की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की देर शाम ड्यूटी खत्म कर पदाधिकारी राम प्रवेश राम बस स्टैंड के पास सब्जियां खरीदी और पैदल घर लौट रहे थे।
इसी दौरान रेलवे स्टेशन परिसर के रनिंग रूम के सामने रेलवे ट्रैक के समीप पहले से घात लगाए बदमाशों ने सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उनकी हत्या कर दी।
शव देखने से प्रतीत होता है कि पीछे से वार किया गया है। मौत होने के बाद भी बदमाश शव को कुल्हाड़ी से काटते रहे।
सूचना पाकर राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार, जीआरपी थानाध्यक्ष सूदन रजक, राजगीर थाना प्रभारी मो मुश्ताक घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की गहन छानबीन में जुट गई है।
सेवानिवृत्ति के बाद रामप्रवेश वेणुवन विहार पार्क में संविदा पर कार्यरत थे। उनका पैतृक घर गया जिला के बेला थाना के रौनाचाकन आलमबीगहा में था। वह दो साल से राजगीर स्थित जगदेवनगर में घर बनाकर रह रहे थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





