भारत
जंगली हाथी के हमले में वनकर्मी की मौत, पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थे
jantaserishta.com
5 March 2023 9:04 AM IST

x
प्रतीकात्मक फोटो
मैसूरु (आईएएनएस)| कर्नाटक के मैसुरु जिले में गश्त के दौरान जंगली हाथी के हमले में एक वनकर्मी की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान की सीमा में कालकेरे वन क्षेत्र में हुई। मृतक की पहचान बोम्मा के रूप में हुई है।
वह अपने सहयोगी मधु के साथ पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थे तभी जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया।
अधिकारियों ने कहा कि उस पर हमला करने वाले जंगली हाथी ने बोम्मा को अपनी सूंड़ में लपेट लिया और उसे खाई में फेंक दिया।
बोम्मा ने किसी तरह वन अधिकारियों को हमले की सूचना दी।
उसे खाई से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया। हालांकि गंभीर रूप से घायल बोम्मा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
Tagsकर्नाटककर्नाटक न्यूज़कर्नाटक पुलिसजंगली हाथीवनकर्मी की मौतवनकर्मीKarnatakaKarnataka NewsKarnataka Policewild elephantdeath of forest workerforest worker
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





