
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
वहीं, कार में से शराब की बोतल मिली हैं।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा चौराहे के पास शुक्रवार सुबह बेकाबू कार की टक्कर लगने से वन दरोगा मनोज श्रीवास्तव की मौत हो गई। वह बेटी को स्कूल छोड़ने के लिए दुबग्गा चौराहे आए थे। बस आने में देर थी, इसलिए पिता-पुत्री सड़क किनारे खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। तभी मुंशीगंज के पार्षद नरेंद्र यादव की कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार सवार लोग भाग निकले। वहीं, कार में से शराब की बोतल मिली हैं।
वन विभाग में तैनात मनोज श्रीवास्तव सुबह करीब सात बजे बेटी नेहा को स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकले थे। भाई अनिरुद्ध के मुताबिक बस का इंतजार कर रहे मनोज सड़क किनारे बाइक लगा कर खड़े हुए थे। उसी दौरान बालागंज की तरफ से आ रही कार ने उन्हें रौंद दिया। मनोज दर्द से तड़पने लगे। पिता को खून से लथपथ देख नेहा मदद की गुहार लगाने लगी। फिर गश खाकर गिर पड़ी।
राहगीर महिलाओं ने नेहा को संभाला। वहीं, बाइक में टक्कर मार कर भाग रहे ड्राइवर और कार में बैठे व्यक्ति को दबोच लिया जो धक्का कार मार कर भाग निकले। कार पर मुंशीगंज पार्षद नरेंद्र यादव का पोस्टर लगा हुआ है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





