भारत

वन विभाग के अधिकारियों ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार, खाया तेंदुए का मांस, अब करने वाले थे ये काम...

jantaserishta.com
23 Jan 2021 1:14 PM IST
वन विभाग के अधिकारियों ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार, खाया तेंदुए का मांस, अब करने वाले थे ये काम...
x

फाइल फोटो 

अजीबो-गरीब घटना सामने आई है.

केरल में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है. यहां वन विभाग ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इन पर छह साल के एक तेंदुए का कथित तौर पर शिकार कर मांस भक्षण करने का आरोप है.

खुफिया जानकारी के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने इडुक्की जिले के मनकुलम क्षेत्र से शुक्रवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया. ये पांच लोग विनोद, कुरियाकोसे, बीनू, कुंजप्पन और विंसेट हैं.



घर से मिला जाल
मनकुलम रेंज के वन अधिकारी उदय सूर्यन ने बताया कि पकड़े गए पांच लोगों में से विनोद का घर जंगल के पास है. उसके घर में एक जाल भी मिला है, जिसका उपयोग तेंदुए को पकड़ने के लिए किया गया.
मांस खाने के बाद, बेचने के लिए उतारी खाल
सूर्यन ने कहा कि तेंदुए को पकड़ने के बाद आरोपियों ने उसे मार डाला और पकाकर उसका मांस खाया. इसके बाद उसके दांत, नाखून और खाल को बाजार में बेचने के लिए रख लिया.
संरक्षित वन्य जीव है तेंदुआ
देश में तेंदुए को संरक्षित वन्य जीव की श्रेणी में रखा गया है. इसका शिकार करने पर 7 साल तक की सजा का प्रावधान है.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story