भारत

वन विभाग ने 2 तेंदुओं को पकड़ा, गांव में मची थी अफरातफरी

jantaserishta.com
14 Aug 2023 3:28 PM IST
वन विभाग ने 2 तेंदुओं को पकड़ा, गांव में मची थी अफरातफरी
x
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में सोमवार को दो अलग-अलग जगह से वन विभाग की टीम ने दो तेंदुओं का रेस्क्यू किया। बिजनौर डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (डीएफओ), अनिल कुमार ने सोमवार को बताया कि जंगल से निकलकर एक तेंदुआ रविवार की रात धामपुर के गांव मोहड़ा पहुंचकर शिकार की तलाश में गांव की गली में प्रवेश कर गया। इसे देखकर गांव के लोग शोर मचाने लगे और दहशत में गांव में अफरातफरी मच गई।
स्थानीय लोगों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम धामपुर के मोहड़ा गांव में पहुंची और तीन-चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पहले तेंदुआ को बेहोश किया गया और फिर उसे रेस्क्यू कर लिया गया। दूसरा तेंदुआ थाना अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव महसनपुर में सोमवार सुबह को साहब सिंह के खेत में लगाए पिंजरे में फंस गया।
वरिष्ठ वन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पकड़ा गया तेंदुआ वयस्क नर है। जिसकी उम्र करीब आठ साल है। दोनों तेंदुओं का चिकित्सक परिक्षण के बाद वरिष्ठ अधिकारियों से परामर्श के बाद आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story