भारत
उत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
jantaserishta.com
3 Feb 2023 3:20 PM IST

x
DEMO PIC
देहरादून (आईएएनएस)| उत्तराखंड में 15 फरवरी से फायर सीजन शुरू होने के मद्देनजर राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारी, वनकर्मी वन्यजीवों व वन संपदाओं को आग से बचाने को लेकर सतर्क हो गए हैं। टाइगर रिजर्व निदेशक डॉ. साकेत बडोला के निर्देश पर पूरे टाइगर रिजर्व क्षेत्र में वाटरहोल बनाने के साथ ही फायर लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा है। टाइगर रिजर्व क्षेत्र में आग लगने की घटना होने पर तत्काल काबू पाया जा सके, इसके लिए क्यूआरटी का भी गठन किया जा रहा है। वनाग्नि के लिहाज से बेहद संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। दूसरी ओर टाइगर रिजर्व निदेशक बडोला ने टाइगर रिजर्व कर्मचारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की जानकारी ली।
निदेशक डॉ. बडोला ने बताया कि इस साल ठंड के मौसम में बारिश बेहद कम हुई है। ऐसे में टाइगर रिजर्व समेत पूरे प्रदेश में जंगल में आग लगने की घटनाएं बढ़ सकती हैं। इसीलिए अभी से तैयारी पर जोर दिया जा रहा है। जंगलों को आग से बचाने के लिए टाइगर रिजर्व से सटे 50 से अधिक गांवों के ग्रामीणों की भी मदद ली जाएगी।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड पुलिसउत्तराखंड वन विभागफायर सीजनUttarakhandUttarakhand NewsUttarakhand PoliceUttarakhand Forest DepartmentFire Season
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





