भारत

दिलबर चर्चा में! हिंदुस्तान में एंट्री करते गिरफ्तार, हुआ हैरान करने वाला खुलासा

jantaserishta.com
17 Aug 2023 3:55 PM IST
दिलबर चर्चा में! हिंदुस्तान में एंट्री करते गिरफ्तार, हुआ हैरान करने वाला खुलासा
x
सुरक्षा एजेंसियों ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया.
महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज के पास इंडो-नेपाल बॉर्डर के सोनौली बॉर्डर से अवैध रूप से भारत में एंट्री करते हुए उज्बेकिस्तान की महिला को सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ लिया. उसका नाम दिलबर राखिमोवा है. सुरक्षा एजेंसियों ने जब पूछताछ की तो बड़ा खुलासा हुआ. उज्बेक महिला ने सुरक्षा एजेंसियों को बताया कि वह गुड़गांव में अपने मित्र कार्तिक के घर रुकी थी.
दिलबर राखिमोवा 8 अगस्त को जयपुर चली गई. इसके बाद 10 अगस्त की दोपहर तक वो उदयपुर में रही, इसके बाद शाम को दिल्ली चली गई. फिर 11 अगस्त को गोरखपुर पहुंची और सोनौली बॉर्डर से सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देते हुए नेपाल चली गई. नेपाल से वापसी के दौरान वह पकड़ी गई. सुरक्षा एजेंसियों ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया.
अफसरों का कहना है कि उज्बेकिस्तान की महिला ने फर्जी आधार कार्ड दिल्ली में बनवाया था. पुलिस यह जांच कर रही है कि महिला ने दिल्ली में किस जगह और किससे फर्जी आधार कार्ड बनवाया. महिला को फर्जी आधार कार्ड के जरिए अनधिकृत रूप से सरहद पार करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
सुरक्षा एजेंसियों को महिला ने बताया कि वह दिल्ली के अपने पुरुष मित्र कार्तिक के साथ राजस्थान के उदयपुर और जयपुर में दो दिन रुकी थी. इसके पहले दो दिन दिल्ली में रही. देश में वह आराम से भ्रमण करते हुए 10 अगस्त को दिल्ली पहुंची. इसके बाद रोडवेज बस से गोरखपुर पहुंची. यहां से वह एक टैक्सी बुक कर सीधे सोनौली पहुंची. यहां इमिग्रेशन विभाग को चकमा देकर वह नेपाल चली गई.
नेपाल में भारतीय सरहद के पास नेपाल के भैरहवा में उज्बेक महिला ने दिल्ली की रहने वाली महिला मित्र निक्की के नाम से एक बड़े होटल में रुम बुक किया. तीन दिन वह होटल रुकी रही. इसके बाद यहां से वह दिल्ली जाने के लिए बेलहिया पहुंची.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story