भारत

भारतीय छात्र की मौत: विदेश सचिव ने रूस और यूक्रेन के राजदूत से बात की, शशि थरूर ने कही यह बात

jantaserishta.com
1 March 2022 3:47 PM IST
भारतीय छात्र की मौत: विदेश सचिव ने रूस और यूक्रेन के राजदूत से बात की, शशि थरूर ने कही यह बात
x

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा, यह एक भयानक त्रासदी है. मैं पीड़ित परिवार और उन सभी के लिए चिंतित हूं जो अभी भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं. हमें उन्हें घर पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए.

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग का खामियाजा एक भारतीय स्टूडेंट को उठाना पड़ा है. खारकीव में पढ़ाई कर रहे 21 साल के भारतीय स्टूडेंट की मौत हो गई है. इस स्टूडेंट का नाम नवीन है और वह कर्नाटक के चलागेरी का रहने वाला है. नवीन की मौत की पुष्टि खुद भारतीय विदेश मंत्रालय ने की है.
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, 'गहरे दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि आज सुबह खारकीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई. मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है. हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.' विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्टूडेंट्स से खारकीव और कीव से निकलने की अपील की है.
भारतीय स्टूडेंट नवीन की मौत के बाद विदेश मंत्रालय गंभीर हो गया है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि खारकीव में बिगड़ते हालात गंभीर चिंता का विषय है, हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता खारकीव में मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा है. हमने पहले ही रूसी और यूक्रेनी दूतावासों के साथ मिलकर भारतीय स्टूडेंट्स को बाहर निकालने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story