भारत

देश की विदेश सचिव श्रृंगला ने दिया ब्यौरा, बोले- 40 से अधिक इन देशोंं ने किया है मदद की पेशकश

Kunti Dhruw
29 April 2021 9:59 AM GMT
देश की विदेश सचिव श्रृंगला ने दिया ब्यौरा, बोले- 40 से अधिक इन देशोंं ने किया है मदद की पेशकश
x
COVID-19 महामारी की आपदा से घिरे भारत की सहायता के लिए दुनिया के अनेक देश सामने आए हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: नई दिल्ली, नई दिल्ली, COVID-19 महामारी की आपदा से घिरे भारत की सहायता के लिए दुनिया के अनेक देश सामने आए हैं। गुरुवार को विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने इसका विवरण दिया। विदेश सचिव ने कहा, 'अमेरिका से अगले कुछ दिनों में तीन विशेष उड़ानें यहांं आने की उम्मीद है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और सहायता की पेशकश की। आज रात संयुक्त अरब अमीरात से वेंटिलेटर व फैविपिराविर दवाओं की खेप आने वाली है।'



विदेश सचिव ने कहा, 'हमने मदद दी, हमें मदद मिल रही है। इस वक्त जनता की जरूरतों को पूरा करने के लिए हम हरसंभव कोशिश करेंगे।' विदेश सचिव ने बताया, 'आयरलैंड से 700 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के साथ एक उड़ान आ रही है। शनिवार को फ्रांस से मेडिकल सप्लाई की एक खेप आने वाली है। 40 से अधिक देशों न केवल विकसित बल्कि हमारे पड़ोसी देश मॉरिशस, बांग्लादेश, भूटान की ओर से भी सहायता की पेशकश की गई है।' उन्होंने बताया, 'हम सामान्यतया एक दिन में रेमडेसिविर की 67,000 डोज का उत्पादन करते हैं लेकिन आज इसकी जरूरत एक दिन में 2-3 लाख के करीब है। इसलिए हमें इस फासले को भरना होगा, और इसलिए हमारे ड्रग निर्माताओं ने अपने काम की गति बढ़ा दी है और ये निर्माता 67,000 से 3 लाख यहां तक कि एक दिन में 4 लाख डोज का उत्पादन करने को तैयार हैं। उन्हें इसके लिए कच्चा माल चाहिए। हमें गिलियाड साइंसेज (Gilead Sciences) और अमेरिका से इसके लिए सहयोग का आश्वासन दिया गया है। हम मिस्र में रेमडेसिविर के निर्माण के लिए संपर्क में हैं ताकि हम वहां से इसे मंगवा सकें।'
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी किए आंकड़ों के अनुसार, गत 24 घंटों में 3,79,257 नए मामले दर्ज किए गए वहीं 3,645 संक्रमितों की मौत हो गई।इस अवधि में 2,69,507 लोगों ने कोरोना को मात दे दी और अस्पताल से स्वस्थ हो वापस अपने घर लौट गए। इसके बाद अब तक देश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1,83,76,524 हो गया और मरने वालों की संख्या 2,04,832 हो गई है।


Next Story