
x
बड़ा एक्शन.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे दो अफ्रीकन मूल के नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनका वीजा एक्सपायर हो गया था। उसके बावजूद दोनों बिना वीजा के रह रहे थे। पुलिस ने विदेशी नागरिकों के लिए सत्यापन अभियान चला रखा है। जिसके अंतर्गत इनकी गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तारी थाना बीटा -2 इलाके में हुई है।
थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा विदेशी नागरिकों के सत्यापन अभियान के तहत थाना क्षेत्र के कांसा ग्रैंड सोसाइटी में अवैध रूप से रह रहे अफ्रीकी मूल के 2 विदेशी नागरिकों विलियम रॉबर्ट्स, कांगो टाउन लाइबेरिया, वर्तमान पता सी-1201, कांसा गैंड सोसाइटी, थाना बीटा-2, ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्धनगर और यूसुफ अहमद, जांबिया, मौजूदा पता सी-1201, कांसा ग्रैंड सोसाइटी, थाना बीटा-2, ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त विलियम रॉबर्ट्स के कब्जे से एक पासपोर्ट नम्बर पीपी 0071785 व अवैध वीजा-वीके 9707037 बरामद हुआ है। यह लोग अवैध तरीके से यहां पर रहकर क्या काम कर रहे थे और किन लोगों से इनके संपर्क थे, पुलिस इसका भी पता लगाने का प्रयास कर रही है। इससे पहले भी कई अफ्रीकी मूल के नागरिक अवैध रूप से रहते हुए गिरफ्तार हो चुके हैं।
Tagsग्रेटर नोएडा पुलिसग्रेटर नोएडाअफ्रीकीविदेशी नागरिकविदेशी नागरिक गिरफ्तारGreater Noida PoliceGreater NoidaAfricanforeign nationalforeign national arrested
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





