भारत
पैराग्लाइडिंग के दौरान विदेशी नागरिक की मौत, 50 फीट की ऊंचाई से गिरा
jantaserishta.com
25 Dec 2022 8:23 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
मेहसाणा: गुजरात के मेहसाणा जिले में पैराग्लाइडिंग के दौरान दक्षिण कोरिया का एक व्यक्ति नीचे आ गिरा. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि दक्षिण कोरियाई नागरिक 50 फीट की ऊंचाई से गिरा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. इस मामले की जांच की जा रही है.
पुलिस के अनुसार, यह हादसा शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मेहसाणा के कड़ी कस्बे के पास विसतपुरा गांव के स्कूल मैदान में हुआ. कड़ी पुलिस थाने के इंस्पेक्टर निकुंज पटेल ने बताया कि दक्षिण कोरियाई नागरिक 50 वर्षीय शिन बियोंग मून पैराग्लाइडिंग कर रहा था. इस दौरान उसकी छतरी ठीक से नहीं खुली, जिससे वह संतुलन खो बैठा और लगभग 50 फीट की ऊंचाई से जमीन पर आ गिरा.
उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद शिन बियोंग मून के दोस्त उसे अर्ध बेहोशी की हालत में एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि डॉक्टरों ने दक्षिण कोरियाई नागरिक की मौत के पीछे गिरने के झटके के कारण दिल का दौरा पड़ना बताया है.
पुलिस इंस्पेक्टर निकुंज पटेल ने कहा कि शिन वड़ोदरा की यात्रा पर था. वह और उसका कोरियाई दोस्त काडी शहर के पास विसतपुरा गांव में पैराग्लाइडिंग के लिए गया था. शनिवार शाम शिन और उसका कोरियाई दोस्त पैराग्लाइडिंग करने पहुंचा. उन्होंने कहा कि छतरी ठीक से नहीं खुलने की वजह से शिनकरीब 50 फीट की ऊंचाई से गिर गया.
उन्होंने कहा कि कादी पुलिस थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है. पीड़ित के जानने वालों और कोरियाई दूतावास को घटना के बारे में सूचित किया गया है. उन्होंने बताया कि कोरियाई नागरिक के पार्थिव शरीर को उसके देश भेजने की प्रक्रिया चल रही है.
Tagsगुजरातपैराग्लाइडिंगgujarat newsforeign national died during paraglidingfell from a height of 50 feetparaglidingforeign national died
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





