भारत

एयरपोर्ट पर पिस्टल और खाली मैगजीन के साथ विदेशी नागरिक गिरफ्तार

jantaserishta.com
3 Feb 2022 9:10 AM IST
एयरपोर्ट पर पिस्टल और खाली मैगजीन के साथ विदेशी नागरिक गिरफ्तार
x
कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बैग की तलाशी के दौरान यात्री के पास से दो खाली मैगजीन भी बरामद की गई.

नई दिल्ली: दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को कस्टम विभाग ने एक विदेशी यात्री को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान यात्री के पास से दो खाली मैगजीन भी बरामद हुईं. कस्टम विभाग के मुताबिक, 32 साल का यात्री दुबई से दिल्ली पहुंचा था. उसके सामान की जांच की गई तब उसके पास से एक मैटेलिक पिस्टल बरामद की गई.

कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बैग की तलाशी के दौरान यात्री के पास से दो खाली मैगजीन भी बरामद की गई. जानकारी के मुताबिक, कस्टम विभाग ने यात्री के खिलाफ सेक्शन 104 कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई की है. वहीं विभाग की ओर से दिल्ली पुलिस को भी इस संबंध में जानकारी दे दी गई है. अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story