भारत

विदेश मंत्री एस जयशंकर की बढ़ाई गई सुरक्षा, गृह मंत्रालय ने यह फैसला किया, जानें क्यों

jantaserishta.com
14 May 2025 8:07 AM IST
विदेश मंत्री एस जयशंकर की बढ़ाई गई सुरक्षा, गृह मंत्रालय ने यह फैसला किया, जानें क्यों
x
बुलेटप्रूफ कार में चलेंगे.
नई दिल्ली: पाकिस्तान के साथ जारी गतिरोध और पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में हाई अलर्ट जारी है। इस बीच खबर सामने आ रही है कि विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की सुरक्षा कड़ी करने की प्रक्रिया दिल्ली पुलिस ने शुरू कर दी है। उन्हें बुलेटप्रूफ कार दी गई है। दिल्ली में उनके आवास के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जयशंकर को पहले से ही जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है, जो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडो द्वारा प्रदान की जाती है। उनकी सुरक्षा के लिए 33 कमांडो की एक टीम चौबीसों घंटे तैनात
रहती है।
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने रविवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक में वीआईप नेताओं की सुरक्षा को लेकर समीक्षा की थी। बैठक में उन नेताओं को विशेष सुरक्षा देने पर चर्चा हुई जिन्होंने हाल के दिनों में पाकिस्तान के खिलाफ कड़े बयान दिए थे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि विदेश सचिव विक्रम मिस्री, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बीजेपी के करीब 25 प्रमुख नेताओं की सुरक्षा की भी समीक्षा की जाएगी। इनमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, भूपेंद्र यादव, सांसद निशिकांत दुबे, सुधांशु त्रिवेदी और वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी शामिल हैं।
आपको बता दें कि पहलगाम हमले के बाद से विदेश मंत्री एस जयशंकर लगातार प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में शामिल होते रहे हैं। उन्होंने आतंकवाद और पाकिस्तान की नीतियों के खिलाफ लगातार बयान भी दिए हैं।
सुरक्षा में लगे कर्मियों को सोमवार से नई दिल्ली पुलिस लाइंस में फायरिंग और मेडिकल इमरजेंसी की विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके अलावा, सभी सुरक्षा वाहनों में फर्स्ट एड किट लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story