भारत
विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज गुजरात से करेंगे राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन
jantaserishta.com
10 July 2023 12:36 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर सोमवार को गुजरात से राज्य सभा की सीट के लिए होने वाले चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन करने के लिए एस. जयशंकर रविवार को ही गुजरात के अहमदाबाद पहुंच गए हैं।
विदेश मंत्री वर्तमान में भी गुजरात से ही भाजपा के राज्य सभा सांसद हैं और उनका वर्तमान कार्यकाल 18 अगस्त को खत्म हो रहा है। उनके साथ ही राज्य से दो अन्य भाजपा सांसदों- दिनेशचंद्र अनावाडिया और जुगलसिंह माथुर का भी कार्यकाल 18 अगस्त को ही समाप्त हो जाएगा। गुजरात में राज्य सभा की इन्हीं तीन सीटों के लिए ही चुनाव होना है।
चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, इस चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 13 जुलाई है और नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 17 जुलाई है। उम्मीदवारों की संख्या तीन से ज्यादा हुई तो 24 जुलाई को मतदान करवाया जा सकता है।
आपको बता दें कि गुजरात विधान सभा में विधायकों की संख्या के आधार पर इस बार भी भाजपा के खाते में ये तीनों सीटें जाना तय माना जा रहा है। हालांकि, भाजपा ने आधिकारिक तौर पर अभी अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की है। लेकिन, विदेश मंत्री एस. जयशंकर को गुजरात जाकर नामांकन करने के लिए कह दिया गया है।
गुजरात से बाकी बची दो अन्य सीटों के साथ भाजपा पश्चिम बंगाल और गोवा से होने वाले राज्य सभा चुनाव के लिए भी जल्द ही अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर सकती है।
Tagsविदेश मंत्री एस. जयशंकरएस. जयशंकरराज्यसभा चुनावराज्यसभा चुनाव नामांकनForeign Minister S. JaishankarS. JaishankarRajya Sabha ElectionRajya Sabha Election Nomination
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





