भारत

जी-20 समिट के लिए उत्तराखंड पहुंचे विदेशी मेहमानों का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पारंपरिक स्वागत, VIDEO

jantaserishta.com
23 May 2023 12:31 PM IST
जी-20 समिट के लिए उत्तराखंड पहुंचे विदेशी मेहमानों का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पारंपरिक स्वागत, VIDEO
x
डोईवाला (आईएएनएस)| जी-20 समिट के लिए विदेशी डेलीगेट्स का उत्तराखंड पहुंचना शुरू हो गया है। 25 से 27 मई तक आयोजित होने वाले जी-20 समिट के लिए मेहमान देवभूमि में आने लगे हैं। समिट में भाग लेने 10 विदेशी मेहमान जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। देवभूमि की संस्कृति को देख विदेशी मेहमान गदगद नजर आए। छोलिया नृत्य से मेहमानों का स्वागत किया गया। जी 20 समिट के लिए पहुंचे विदेशी डेलीगेट्स ने इस दौरान छोलिया नृत्य कर रहे कलाकारों के साथ सेल्फी ली। जिसके बाद वे नरेंद्रनगर के लिए रवाना हो गए।
जी 20 समिट के लिए पहुंचे विदेशी डेलीगेट्स को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखंड की संस्कृति और विरासत को देखने का मौका मिला। विदेशी मेहमानों के आगमन को लेकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुबह विदेशी मेहमान जैसे ही एयरपोर्ट पहुंचे, उनका जोरदार स्वागत किया गया। पूरे एयरपोर्ट को दुल्हन की तरह सजाया गया है। वहीं चीन, इटली के 10 अतिथि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां छोलिया नृत्य से मेहमानों का स्वागत किया गया। वहीं फ्रांस के दो मेहमान दोपहर में एयरपोर्ट पहुंचे।
दरअसल, ओणी गांव में 25 से 27 मई तक जी 20 बैठक होनी है। जिसके लिए आज 10 विदेशी मेहमान एयरपोर्ट पहुंचे, जिसमें 5 चीन और 5 इटली के हैं। कल सुबह यानी 24 मई को सभी 20 देशों के 100 से अधिक अतिथि उत्तराखंड पहुंचेंगे जो जौलीग्रांट एयरपोर्ट से नरेंद्र नगर के लिए रवाना हो गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story