भारत

देश में विदेशी लड़की का गैंगरेप, वीडियो बनाकर किया गया ब्‍लैकमेल

jantaserishta.com
11 Oct 2021 11:49 AM IST
देश में विदेशी लड़की का गैंगरेप, वीडियो बनाकर किया गया ब्‍लैकमेल
x

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के केएन काटजू मार्ग इलाके में उज्बेकिस्तान की रहने वाली एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत के आधार पर इस बाबत एफआईआर दर्ज कर ली है।

जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय पीड़िता उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद की रहने वाली है। वह 2019 में दिल्ली आई थी। यहां उसका राहुल झा नाम के युवक से संपर्क हुआ। बीते साल फरवरी में राहुल ने झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करने लगा।
राहुल के साथ ही उसके कुछ दोस्तों ने भी उससे कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों के डर से उसने मालवीय नगर का किराये का मकान भी छोड़ दिया था पर उसने उसे ढूंढकर वीडियो वायरल करने की धमकी दे फिर से यौन शोषण किया। सहेली के कहने पर युवती ने 8 अक्टूबर को पुलिस में शिकायत दी, जिस पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story