
x
एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज.
पटियाला: पंजाब के पटियाला में एक नाइजीरियाई लड़की ड्रग्स के साथ पकड़ी गई है। पुलिस ने लड़की को पटियाला जिले के राजपुरा से गिरफ्तार किया है। विदेशी लड़की जालंधर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में पढ़ती है। और वह वहां ड्रग्स ले जाकर बेचती थी।
डीएसपी हरमनप्रीत सिंह चीमा ने बताया कि डीआईजी पटियाला रेंज हरचरण सिंह भुल्लर के दिशा निर्देश पर इंस्पेक्टर किरपाल सिंह एसएचओ के नेतृत्व में थाना सदर राजपुरा की पुलिस ने बदमाशों और गुंडों को पकड़ने के लिए मुख्य जीटी रोड (राजपुरा से सरहिंद रोड) के सामने एजीएम रिसोर्ट बसंतपुरा में नाकाबंदी की हुई थी। नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध नाइजीरियाई लड़की बस या किसी अन्य वाहन के जरिए पंजाब में दाखिल होने की फिराक में खड़ी थी, तभी वह नाकाबंदी पर खड़ी पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गई और एक वाहन से उतरकर वापस भागने लगी। पुलिस पार्टी ने उसे बहुत मुस्तैदी से काबू कर लिया।
उन्होंने कहा कि पुलिस पार्टी ने नाइजीरियन लड़की का नाम पूछा तो उसने घबराते हुए बताया कि वह जालंधर यूनिवर्सिटी में पढ़ती है और उसका नाम बर्निस चालेमा है। वह फिलहाल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर, पटियाला में रहती है और नशीला पदार्थ बेचती है।
कांस्टेबल परमजीत कौर ने जब गिरफ्तार छात्रा की जांच की तो उसके बैग में कोड्रिल-टी नशीली दवाओं की 45 शीशियां बरामद हुईं। पूछताछ में छात्रा ने यह भी बताया कि उसका भाई यूनिवर्सिटी में पढ़ता था और वहीं नशा बेचता था, जो अब कपूरथला जेल में बंद है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। बता दें कि छात्रा को गुरुवार को सदर राजपुरा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





