
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC
महिला को अस्पताल लाया गया।
निवाड़ी: मध्य प्रदेश की अयोध्या कही जाने वाली ओरछा में छुट्टा जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। छुट्टा गाय ने एक विदेशी महिला पर्यटक को घायल कर दिया है। इसके पहले भी कई पर्यटक आवारा पशुओं का शिकार हो चुके हैं। पुर्तगाल निवासी महिला पर्यटक मिके वांडेवाले ओरछा के लक्ष्मी मंदिर का भ्रमण कर अपने होम स्टे गंज के लिए लौट रही थी। इसी दरम्यान एक गाय ने उन्हें बुरी तरह अपने सींगों से मारकर हवा में उछाल दिया। गाय के सींग से महिला के जांघ पर गहरा घाव हो गया था। स्थानीय निवासी रोमी समेले की मदद से महिला को अस्पताल लाया गया।
डॉक्टर विपिन भारद्वाज ने बताया कि विदेशी महिला अस्पताल आई थी जिस पर आवारा पशु ने हमला बोल दिया था। सींग से उनकी थाई पर गहरी चोट आई थी। जिसमें 25 टांके लगाए गए हैं, मरीज को आराम करने की सलाह दी है।
विदेशी महिला मिके वांडेवाले ने लाइव हिंदुस्तान को बताया कि मैं यहां सड़क पर टहल रही थी तभी मुझपर गाय ने हमला कर दिया। वहां से मुझे हॉस्पिटल ले जाया गया। महिला ने बताया कि इलाज के दौरान उन्हें 25 टांके लगे और उनकी एक हड्डी भी टूट गई है। फिलहाल महिला को हॉस्पिटल से घर भेज दिया गया है। डॉक्टर ने उन्हें आराम करने को कहा है।
इस मामले में तहसीलदार संदीप शर्मा का कहना है कि मुझे जानकारी मिली थी कि गाय के द्वारा एक विदेशी महिला को घायल कर दिया गया है। उनका इलाज चल रहा है। आवारा जानवर की समस्या यहां है, इसको संज्ञान में लेकर मेरी सीएमओ ओरछा से बात हुई थी। दिवाली बाद इन जानवरों को गौशाला में व्यवस्थित करने का प्रयास करेंगे। ऐसी घटना दोबारा ना हो उसका भी ध्यान रखा जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





