भारत

'बेटे को अल्लाह हू अकबर कहने के लिए मजबूर किया'...पिता पहुंचे पुलिस के पास

jantaserishta.com
26 March 2024 2:57 PM IST
बेटे को अल्लाह हू अकबर कहने के लिए मजबूर किया...पिता पहुंचे पुलिस के पास
x
'जय श्री राम' कहकर लोगों का अभिवादन कर रहा था.
मुंबई: मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में 11 साल के बच्चे को 'जय श्री राम' से अभिवादन करना भारी पड़ गया. देर रात जब उसने रोड पर खड़े युवकों से 'जय श्री राम' कहा तो उन्होंने उससे जबरदस्ती 'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगवाए. इस मामले में मीरा रोड पुलिस स्टेशन में पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
पीड़ित बच्चे के पिता ने शिकायत की है कि उनके बेटे को 'अल्लाह हू अकबर' कहने के लिए मजबूर किया गया. कल देर रात करीब साढ़े नौ बजे जब वो लौट रहा था तो 'जय श्री राम' कहकर लोगों का अभिवादन कर रहा था. इसी बीच पांच अज्ञात लोगों ने उसका पीछा करके रोका और 'अल्लाह हू अकबर' कहने को मजबूर किया.
इस मामले में मीरा रोड पुलिस थाने में पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 448, 295-ए और 143 लगाई हैं. हालांकि मीरा रोड पुलिस थाने के अधिकारियों का कहना है कि मामला बच्चों के बीच का है. इसमें शामिल अन्य लोग भी नाबालिग ही हैं.
पुलिस ने कहा कि उन्होंने शिकायतकर्ता का पक्ष सुन लिया है, अब वे इसमें शामिल अन्य 5 लड़कों को बुलाकर उनका पक्ष सुनेंगे. उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी कंगाल रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story