जबरन धर्म परिवर्तन: नाबालिग लड़की की हुई थी मौत, हाई कोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच

नई दिल्ली: तमिलनाडु (Tamil nadu) के तंजावुर जिले में एक नाबालिग लड़की की मौत के मामले को मद्रास हाई कोर्ट (Madras High Court) ने गंभीरता से लिया है और कोर्ट की मदुरै पीठ ने मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को ट्रांसफर करने का आदेश दिया है. मद्रास हाई कोर्ट ने इससे पहले 24 जनवरी को मौत से पहले पीड़िता का वीडियो बनाने वाले को पुलिस अधिकारियों के सामने पेश होने का आदेश दिया था. वीडियो में छात्रा ने आरोप लगाया था कि हॉस्टल में उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की जा रही थी.
Madurai Bench of Madras High Court orders transfer of Thanjavur student death case to CBI. pic.twitter.com/YIqyvtKr3M
— ANI (@ANI) January 31, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





