भारत

पांच वर्षीय बच्चे का जबरन खतना, आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
23 Oct 2022 9:32 AM IST
पांच वर्षीय बच्चे का जबरन खतना, आरोपी गिरफ्तार
x
जानें पूरा मामला।
उन्नाव (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक चौंकाने वाली घटना में धर्म परिवर्तन के इरादे से पांच वर्षीय बालक का जबरन खतना कर दिया गया। मामला तूल पकड़ते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गंगाघाट थाना प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडे ने बताया कि मौलाना मोहम्मद असलम ने शुक्रवार शाम बच्चे का जबरन खतना करा दिया।
पांडे ने कहा कि जब बच्चा घर लौटा और इसकी जानकारी परिजनों को दी तो वे आग बबूला हो गए। इसके बाद बच्चे के माता-पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पांडे ने कहा कि उन्होंने यूपी के धर्मांतरण निषेध अध्यादेश, स्वेच्छा से खतरनाक हथियारों से गंभीर चोट पहुंचाने के आरोपों के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story