भारत

ब्रेकिंग: कांजी हाउस के चारों तरफ फोर्स तैनात, सामने आई ये वजह

jantaserishta.com
4 Sept 2022 2:46 PM IST
ब्रेकिंग: कांजी हाउस के चारों तरफ फोर्स तैनात, सामने आई ये वजह
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया।
प्रयागराज: प्रयागराज में सिविल लाइंस के गोबर गली से शनिवार को पकड़ी गई 8 भैंसों की नीलामी का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया। सपाई कांजी हाउस के सामने धरने पर बैठ गए हैं।
इलाहाबाद उत्तरी से सपा प्रत्याशी रहे संदीप यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता रविवार सुबह 11 बजे करेलाबाग स्थित कांजी हाउस पहुंचे और पकड़े गए मवेशियों को छुड़ाने की मांग करने लगे। नगर निगम के पशुधन विभाग ने मवेशियों को छोड़ने से मना कर दिया तो सपाई कांजी हाउस के सामने धरने पर बैठ गए। सपाई के धरने पर बैठते ही कांजी हाउस के चारों तरफ फोर्स तैनात कर दी गई।
संदीप का कहना था कि पकड़ी गई छह भैंसे और एक भैंसा छुड़ाने के लिए आए थे। कांजी हाउस से बताया जा रहा है कि इनकी नीलामी की जाएगी। संदीप के मुताबिक नगर निगम ने तानाशाही रवैया अख्तियार कर लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story