भारत
3 दिन में तीसरी बार सुरक्षा बलों ने गोलीबारी कर पाक ड्रोन को खदेड़ा
jantaserishta.com
2 Jan 2023 11:25 AM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| नए साल में भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक बार फिर पाकिस्तान की ड्रोन के जरिए ड्रग्स और हथियार भेजने की साजिश को नाकाम कर दिया। पंजाब की अंतरराष्ट्रीय सीमा के अंदर घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन को जवानों ने गोलीबारी कर खदेड़ दिया। पिछले 3 दिनों में तीसरी बार पाक ड्रोन ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की है। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है। बीएसएफ ने बताया कि रविवार रात करीब 10.10 बजे पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन को गोलीबारी कर खदेड़ा दिया गया। जानकारी के मुताबिक गश्त केदौरान गुरदासपुर सेक्टर के कमालपुर जटा में करीब 300 मीटर की ऊंचाई पर बीएसएफ के जवानों को एक पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते दिखा।
बीएसएफ की 89 बटालियन के जवानों ने इसके बाद ड्रोन पर तकरीबन 20 राउंड गोलीबारी की और 3 रोशनी करने वाले बम भी चलाए। गोलीबारी के चलते ड्रोन फेंसिंग के ऊपर से ही पाकिस्तान की तरफ वापस चला गया। घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई और इलाके में इस वक्त भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
गुरदासपुर सेक्टर के डीआईजी प्रभाकर जोशी ने मौके का जायजा लिया और जवानों सहित स्थानीय नागरिकों से बातचीत भी की। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिन में तीसरी बार पाकिस्तानी ड्रोन ने घुसपैठ की कोशिश की है। इसके पहले 73 बटालियन धर्म प्रकाश और 113 बटालियन कसोवाल में भी ड्रोन ने घुसपैठ की कोशिश की थी। मुस्तैद जवानों द्वारा पाकिस्तान की तरफ से की जाने वाली हर नापाक साजिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





