भारत

तीसरी बार भी हम प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएंगे : मुख्यमंत्री धामी

jantaserishta.com
6 April 2024 5:02 PM IST
तीसरी बार भी हम प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएंगे : मुख्यमंत्री धामी
x

फाइल फोटो 

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को अपना 45वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर देहरादून के पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद नरेश बंसल समेत तमाम नेता मौजूद रहे।
पार्टी के 45वें स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज भाजपा सबसे बड़ा संगठन बन गया है। इस बार का स्थापना दिवस महत्वपूर्ण है, क्योंकि, लोकतंत्र का महापर्व है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस अवसर पर हम कार्यकर्ता संकल्प लेते हैं कि इस स्थापना दिवस पर तीसरी बार हम प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएं और नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने में योगदान दें। पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर इस बार 2014 और 2019 में जो विजय मिली थी, उससे बड़ी विजय दिलाएंगे।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी बधाई दी और कहा कि इस स्थापना दिवस पर हम संकल्पित हैं कि भाजपा की सरकार तीसरी बार आए और पीएम मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री के रूप में जीत हासिल करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story