भारत
झारखंड विधानसभा में लगातार दूसरे दिन मारपीट की नौबत, पक्ष-विपक्ष के विधायक आमने-सामने
jantaserishta.com
3 Aug 2023 3:40 PM IST

x
रांची: झारखंड विधानसभा में लगातार दूसरे दिन पक्ष-विपक्ष के विधायक इस तरह आमने-सामने आ गए कि संसदीय मर्यादा और परंपरा पर सवाल खडे़ हो गए। एक-दूसरे को उंगली दिखाने और बांह चढ़ाने के साथ विधायकों के बीच भिड़ंत-मारपीट जैसी नौबत आई। स्पीकर ने मार्शल अलर्ट और कार्यवाही स्थगित कर स्थिति संभाली।
बुधवार को जहां कोयले के अवैध खनन के मुद्दे पर भाजपा के विधायक ढुल्लू महतो और झामुमो के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू एक-दूसरे को देख लेने की धमकी देते हुए आपस में भिड़ने को तैयार थे। वहीं, गुरुवार को कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के एक बयान पर हंगामे के दौरान अशोभनीय स्थिति पैदा हो गई।
भाजपा विधायक शशिभूषण मेहता इस मुद्दे पर विरोध जताने के दौरान उंगली दिखाते हुए इरफान अंसारी की ओर बढ़े तो इरफान अंसारी भी उनसे भिड़ने को आगे बढ़ने लगे। कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने बीते दिन सदन में आदिवासियों और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि आदिवासी इतने तेज कैसे हो सकते हैं?
गुरुवार को विपक्ष के हंगामे के बीच विधानसभा में इरफान अंसारी और पार्टी की ओर से कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने माफी मांगी। इसके बाद भी सदन में हंगामा नहीं थमा तो स्पीकर ने दोपहर दो बजे तक सदन को स्थगित कर दिया। इस बीच इरफान अंसारी ने कहा कि वे आदिवासी समाज के हितैषी हैं। उस दिन जो कुछ भी हुआ, उसे भाजपा के लोगों ने आगे बढ़ाया। भाजपा के लोग तो ऐसे हैं, जिन्होंने आदिवासी के मुंह पर पेशाब किया था। अगर उनकी बात से किसी को दुख हुआ है तो वे खेद जताते हैं। इरफान के बयान के बाद भी हंगामा नहीं थमा तो सदन की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। भाजपा के विधायक शशिभूषण प्रसाद मेहता ने मीडिया से बात करते हुए यहां तक कह दिया कि इरफान अंसारी अगर माफी नहीं मांगते हैं तो उनकी जीभ खींच ली जाएगी।
Tagsझारखंड विधानसभाझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड सरकारझारखंड बीजेपीJharkhand AssemblyJharkhandJharkhand NewsJharkhand GovernmentJharkhand BJP
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





