भारत

पैसों के लिए दो दोस्तों ने कर दी तीसरे दोस्त की हत्या, लाश के किए इतने टुकड़े

jantaserishta.com
23 March 2022 4:36 PM IST
पैसों के लिए दो दोस्तों ने कर दी तीसरे दोस्त की हत्या, लाश के किए इतने टुकड़े
x
दोनों गिरफ्तार।

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक गड्ढे से पुलिस ने युवक का 49 टुकड़ों में शव बरामद किया. यह सनसनीखेज वारदात हाफिजपुर थाना क्षेत्र के कुराना गांव की है.

दरअसल 3 दिन से लापता युवक इरफान को जब पुलिस ढूंढ रही थी उस दौरान पूछताछ में पुलिस को इरफान के दोस्त माजीद और रागिब पर शक हुआ. पुलिस ने जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली. पुलिस के मुताबिक इरफान की हत्या पैसों के लिए की गई थी.
हत्या की बीत स्वीकार करने के बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक गड्ढे से इरफान का 49 टुकड़ों में कटा हुआ शव बरामद किया. शव को बरामद करने के लिए मौके पर खुदाई की गई जिस दौरान एएसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रही.
पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि सभी दोस्त 18 मार्च को होली के दिन साथ में थे और सभी ने शराब पी थी. इसी दौरान उन्हें इरफान के पास मकान बेचकर मिले 7 लाख रुपये की जानकारी मिली. इसके बाद उन पैसों को लेकर इरफान के दोस्तों की नीयत खराब हो गई और उन्होंने इरफान को भरोसे में लेकर उसकी हत्या कर दी.
इसके बाद आरोपियों ने लाश के कई टुकड़े कर दिए और उसे अपने ऑफिस के सामने ही गड्ढा खोदकर दबा दिया. इस हत्याकांड को लेकर हापुड़ के एएसपी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि मृतक के भाई इमरान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका भाई इरफान गायब हो गया है. इरफान के भाई ने माजिद और रागिब पर इसका शक जताया था.
पुलिस ने जब इरफान के दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो इरफान की हत्या को उन्होंने स्वीकार कर लिया. इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 34, 302, 201 के तहत केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया. इन आरोपियों से पुलिस ने 3 लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story