भारत

गुरुद्वारे में फुटबॉल खिलाड़ी का मोबाइल चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

jantaserishta.com
19 April 2024 7:31 PM IST
गुरुद्वारे में फुटबॉल खिलाड़ी का मोबाइल चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
x
पढ़े पूरी खबर
पटना: पटना से एक फुटबॉल खिलाड़ी के मोबाइल चोरी होने की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि सिक्किम की अंडर 20 फुटबॉल टीम रायपुर नेशनल चैंपियनशिप खेलने जा रही थी. इस दौरान खिलाड़ी तख्त श्री हरमंदिर गुरुद्वारे मत्था टेकने गए.
वहां लगे बैंच पर दो खिलाड़ी आराम करने लगा. इसी दौरान एक का फोन चोरी हो गया. चोरी की यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पीड़ित फुटबॉल खिलाड़ी अजय तमांग ने पटना के चौक थाने में FIR दर्ज कराई है. शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
बता दें, सिक्किम की अंडर 20 फुटबॉल टीम के खिलाड़ी नेशनल चैंपियनशिप खेलने से रायपुर जा रहे थे. गुरुवार सुबह उनकी ट्रेन पटना में रुकी. रायपुर के लिए गुरुवार की रात को ही उन्हें ट्रेन पकड़नी थी. इस दौरान सभी खिलाड़ी पटना साहब तख्त श्री हरमंदिर घूमने पहुंचे. गुरुद्वारा घूमने के दौरान दो खिलाड़ी बैंच पर आराम करने लगे और उनकी उनकी आंख लग गई. इसी दौरान एक मोबाइल चोर ने फोन चोरी कर फरार हो गया. यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
फुटबॉल खिलाड़ी अजय तमांग ने थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई. थाना प्रभारी ने इस मामले में उचित कार्रवाई करने और मोबाइल जल्द से जल्द बरामद करने का आश्वासन दिया है. खिलाड़ियों ने बताया कि 22 अप्रैल से रायपुर में अंडर 20 फुटबॉल नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है. इसी सिलसिले में वे सभी फुटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने रायपुर जा रहे थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story