भारत

यूपी के हर शहर में बनेगी फूड स्ट्रीट

jantaserishta.com
26 Dec 2022 9:44 AM IST
यूपी के हर शहर में बनेगी फूड स्ट्रीट
x
लखनऊ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संस्कृति और आवास विभाग से कहा है कि वे हर शहर में एक समर्पित फूड स्ट्रीट बनाने की कार्य योजना तैयार करने के लिए विभिन्न विकास प्राधिकरणों के साथ समन्वय स्थापित करें। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना लोगों को विभिन्न राज्यों के भोजन से परिचित कराएगी और उन्हें पता चल जाएगा कि जब वे तमिलनाडु, पंजाब, केरल, उत्तराखंड, राजस्थान और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों की यात्रा करते हैं तो उन्हें क्या देखना खाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भोजन, पोशाक, भाषा और संस्कृति के मामले में भारत की विविधता इसकी विशेषता है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा, हमारे यहां प्राचीन काल से संगम की परंपरा रही है। भारत की सभी संस्कृतियां देश की ताकत हैं। इसलिए समर्पित फूड स्ट्रीट होनी चाहिए, जहां देश के विभिन्न हिस्सों व विदेशों का भी भोजन मिल सके।
उन्होंने कहा, देश का सबसे बड़ा संगम प्रयागराज में है, जहां अ²श्य सरस्वती नदी गंगा और यमुना जैसी पवित्र नदियों में विलीन हो जाती है। यहां हम सभी को कुंभ के रूप में दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक आयोजन देखने को मिलता है। अगर आप उत्तराखंड से चलते हैं तो आपको कई प्रयाग मिल जाएंगे, विष्णु प्रयाग, नंद प्रयाग, कर्ण प्रयाग, रुद्र प्रयाग, देव प्रयाग और फिर यह प्रयाग और यह संगम हमारे वर्तमान प्रयागराज के रूप में दिखाई देता है।
हाल ही में आयोजित काशी-तमिल संगमम का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य दो विविध संस्कृतियों के लोगों को एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने और समझने और उन्हें एकजुट करने में मदद करना है।
उन्होंने कहा, तमिलनाडु के बारह समूह एक महीने के लिए काशी में थे। समूहों में छात्र, शिक्षक, धार्मिक नेता, कलाकार, हस्तशिल्पकार, किसान और मजदूर शामिल थे। उन्होंने प्रयागराज और अयोध्या का दौरा किया। इस सांस्कृतिक आदान-प्रदान ने उत्तर के बारे में तमिलों की गलतफहमियों को दूर किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story