भारत
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकानों पर खराब माल को कराया नष्ट
Shantanu Roy
18 March 2024 4:43 PM IST

x
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ होली के त्योहार को देखते मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने पूरे प्रतापगढ़ जिले में अभियान शुरू किया है। अधिकारी डॉ. जीवराज मीणा ने आज बगवास धमोतर में दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान होटल, मिठाई बनाने वाले, नमकीन व्यापारियों को खुले में कोई भी खाद्य सामग्री नहीं रखने, साफ सफाई रखने, डस्टबिन रखने के लिए निर्देश दिए। अधिकारी ने मौके पर ही खराब हुई खाद्य सामग्री को नष्ट कराया और खुले में रखी हुई खाद्य सामग्री कचोरी, समोसे जलेबी को शोकेस में रखने या स्टील की जाली से ढकने के लिए पाबंद किया। मावे के पेड़े, फीका मावा, घी, सरसों तेल, आयोडाइज्ड नमक के नमूने लिए और जांच के लिए लैब में भिजवाया। रिपोर्ट में कुछ गलत आता है तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनके साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार पामेचा, विक्रम सिंह मीणा, सुरक्षा गार्ड राधेश्याम रेदास साथ में रहे।
Next Story





