भारत

फूड प्वाइजनिंग से हड़कंप, 20 से ज्यादा लोग पहुंचे अस्पताल

jantaserishta.com
12 April 2022 10:31 AM IST
फूड प्वाइजनिंग से हड़कंप, 20 से ज्यादा लोग पहुंचे अस्पताल
x

खगड़िया: बिहार के खगड़िया जिले में प्रसाद खाने के बाद ढाई दर्जन से अधिक लोग बीमार पड़ गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.

बीमार लोगों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही जिले के डीएम डॉक्टर आलोक रजंन घोष सदर अस्पताल पहुंचे और बीमार लोगों का हाल-चाल जाना.
डीएम ने डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन को बीमारों के इलाज के लिए कई निर्देश दिए. बीमार लोगों के परिजनों के मुताबिक सैदपुर गांव के वार्ड नंबर 11 में प्रकाश शर्मा के घर भगवान सत्यनारायण पूजा का आयोजन हुआ था, जिसमें आसपास के लोग शामिल हुए थे.
पूजा के बाद लोगों ने प्रसाद खाया जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई. एक साथ कई लोग बीमार हो गए. मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद तीन एम्बुलेंस से गांव के लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया.
डीएम ने अस्पताल पहुंचकर बीमारों से मुलाकात की और इसे फूड प्वाइजनिंग का मामला बताया. उन्होंने कहा, पूजा का प्रसाद खाने से 30 से 32 लोग बीमार हुए हैं. अभी 27 से 28 लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इनकी संख्या बढ़ सकती है. स्थिति नियंत्रण में हैं. सभी को दस्त और उल्टी हो रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story