भारत

बिरयानी खाई फिर तरबूज...फूड पॉइजनिंग ने उजाड़ा परिवार, दो बेटी समेत मां-बाप की मौत

jantaserishta.com
27 April 2026 2:21 PM IST
बिरयानी खाई फिर तरबूज...फूड पॉइजनिंग ने उजाड़ा परिवार, दो बेटी समेत मां-बाप की मौत
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस ने बताया कि सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है.
मुंबई: मुंबई के पायधोनी इलाके में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग के मामले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में 40 वर्षीय पति, 35 वर्षीय पत्नी और उनकी दो बेटियां शामिल हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
मुंबई पुलिस के अनुसार, घटना 25 अप्रैल की रात की है, जब परिवार के कुल नौ सदस्यों ने रात करीब 10:30 बजे साथ में खाना खाया था। खाना खाने के बाद रिश्तेदार अपने-अपने घर लौट गए। देर रात करीब 1 बजे से 1:30 बजे के बीच मृतक परिवार के चारों सदस्यों ने तरबूज खाया था।
इसके बाद 26 अप्रैल की सुबह करीब 5:30 से 6 बजे के बीच चारों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। शुरुआत में परिवार के डॉक्टर ने इलाज किया; बाद में हालत गंभीर होने पर उन्हें जेजे अस्पताल रेफर किया गया।
इलाज के दौरान सबसे पहले छोटी बेटी जैनब की सुबह करीब 10:15 बजे मौत हो गई। इसके बाद रात करीब 10:30 बजे पिता अब्दुल्ला दोकाडिया ने दम तोड़ दिया। बाद में पत्नी नसरिन दोकाडिया और बड़ी बेटी आयशा की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है, लेकिन मौत की असली वजह हिस्टोपैथोलॉजिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत (एडी) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
प्रारंभिक बयान में परिवार के एक सदस्य ने पुलिस को बताया कि परिवार ने पहले बिरयानी खाई थी और बाद में तरबूज खाया था। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फूड पॉइजनिंग किस चीज से हुई। इस बीच झारखंड के गिरिडीह जिले में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां कथित रूप से दूषित गोलगप्पे और चाट खाने से सात साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य लोग बीमार होकर अस्पताल में भर्ती कराए गए।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, दूषित भोजन या पानी के सेवन से फूड पॉइजनिंग हो सकती है, जिससे उल्टी, दस्त, पेट दर्द और मतली जैसी समस्याएं होती हैं। प्रशासन ने लोगों से भोजन की स्वच्छता को लेकर सतर्क रहने की अपील की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story