भारत

रेस्तरां से ऑनलाइन ऑर्डर किया खाना, सब्जी में निकली मरी हुई छिपकली

jantaserishta.com
16 Jan 2022 7:18 PM IST
रेस्तरां से ऑनलाइन ऑर्डर किया खाना, सब्जी में निकली मरी हुई छिपकली
x
देखें वीडियो।

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक रेस्तरां से ऑनलाइन ऑर्डर (Online Food Order) किए गए खाने में छिपकली निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Social Media Viral Video) हो रहा है. पीड़ित ने इस मामले की शिकायत ट्विटर के जरिए कंपनी से की है.

14 जनवरी को कौस्तव कुमार सिन्हा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने रेस्तरां से मंगाई सब्जी में छिपकली निकलने का आरोप लगाया है. वीडियो में शख्स ने बताया है कि उसने नोएडा के ग्रेनो वेस्ट स्थित पंजाबी रसोई रेस्तरां से खाना मंगवाया था. उसने जैसे ही खाना खोला उसके अंदर से छिपकली निकली. मरी हुई छिपकली को देखकर शख्स के होश उड़ गए. पीड़ित युवक ने ट्विटर के जरिए इसकी शिकायत दर्ज करवाई है.
अपने ट्वीट में शख्स ने लिखा, 'ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पंजाबी रसोई रेस्तरां से ऑर्डर किए गए खाने में एक मरी हुई छिपकली को देखकर हैरान हूं. कोविड के बीच क्या यह सब जान बूझकर हो रहा है, यह बहुत ही खराब अनुभव था.' देखें VIDEO.
इस ट्वीट के बाद कंपनी ने मामले पर संज्ञान लिया है. शख्स को रिप्लाई करते हुए कंपनी ने कहा जिस पंजाबी रसोई नाम के रेस्तरां पर आरोप लगाया था. उससे लगातार उसके फोन नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई. लेकिन रजिस्टर्ड की तरफ से फोन उठाया ही नहीं गया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story