भारत

खाद्य मंत्री रेखा आर्य तथा खाद्य आयुक्त सचिन कुर्वे का विवाद ख़त्म होने का नाम नही लेरा, मंत्री व सचिव विवाद में अब आया नया मोड़

Admin Delhi 1
24 Jun 2022 1:39 PM GMT
खाद्य मंत्री रेखा आर्य तथा खाद्य आयुक्त सचिन कुर्वे का विवाद ख़त्म होने का नाम नही लेरा, मंत्री व सचिव विवाद में अब आया नया मोड़
x

देवभूमि न्यूज़: उत्तराखंड की खाद्य मंत्री रेखा आर्य तथा खाद्य आयुक्त सचिन कुर्वे का विवाद घटने के बजाय बढ़ता जा रहा है। इस विवाद में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। अब खाद्य आयुक्त सचिन कुर्वे ने मंत्री रेखा आर्य को एक पत्र लिखाए जिसमें उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारियों के स्थानान्तरण के प्रकरण पर बिंदुवार स्पष्टीकरण दिया है। खाद्य आयुक्त आईएएस कुर्वे लिखा है कि पूर्व में व बीते वर्षों में इसी प्रक्रिया का पालन किया गया है। उन्होंने मंत्री रेखा आर्य को स्थानान्तरण निरस्त करने के संदर्भ में कहा है कि अब हुए तबादलों को निरस्त करना उचित नहीं होगा।

कुर्वे के अनुसार इससे विभाग में अराजकता पैदा हो जाएगी। उन्होंने कहा है कि उनके द्वारा गया स्थानान्तरण उचित है। आर्या देश के खेल मंत्रियों के कार्यक्रम में भाग लेने गुजरात गई हुई है जिसके कारण उनसे चर्चा नहीं हो पाई।

Next Story